इंदौर : ब्राह्मण समाज और परशुराम सेना के संयुक्त संगठन में होगा ब्राह्मण समागम का आयोजन

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज और परशुराम सेना के संयुक्त संगठन में इंदौर में ब्राह्मण समागम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें करीब दस हजार ब्राह्मण बंधु परिवार सहित शामिल होंगे। इस अवसर पर धर्म संसद एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी होगा।

धर्म संसद में करीबन 2000 वैदिक विद्वान
बता दें कि परशुराम सेना के संयोजक अनूप शुक्ला ने बताया कि धर्म संसद में करीबन 2000 वैदिक विद्वान ज्योतिषाचार्य मंदिरों के पुजारी एवं कर्मकांड ब्राह्मण तिथि एवं त्यौहार मनाने को लेकर उत्पन्न मत भिन्नता को समाप्त करने के लिए एकत्रित होंगे। इसके साथ ही अन्य ब्राह्मण भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। यह पूरा कार्यक्रम विष्णु प्रसाद शुक्ला रामचंद्र शर्मा के सहयोग से होने जा रहा है।

हिंदू धर्म के विषयों पर होगी चर्चा
बता दें कि वहीं कार्यक्रम में सरकारी मंदिरों में नियुक्त पुजारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग सहित ब्राह्मण संस्कार एवं सनातन हिंदू धर्म के विषयों पर भी चर्चा होगी।

 

Back to Top