होशंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 बच्चे घायल

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बच्चों को ले जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए है। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि हाल ही के दिनों में प्रदेश में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें कई लोगों घायल और कई लोगों की जान भी गई है। 14 अक्टूबर सोमवार को भी यहां एक भीषण कार दुर्घटना हुई थी। ये हादसा इतना भयावह था कि इसमें हॉकी के चार खिलाड़ियों की मौत हो गई थी और तीन लोग जख्मी हुए थे। दरअसल, ये खिलाड़ी होशंगाबाद में होने वाले ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। ये सभी एक कार में सवार थे, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई वह चारों ग्वालियर के निवासी थे।

इससे पहले 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक प्राइवेट यात्री बस हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में लगभग 19 लोग घायल हो गए थे। दरअसल, रात को तक़रीबन एक बजे इंदौर से छतरपुर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई और रीछन नदी में जा गिरी।

Back to Top