चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत

व्यापार

आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहेगी। इससे पहले 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रही थी।

वृद्धि दर स्थिर रहने का अनुमान
एनसीएईआर ने कहा कि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर के स्थिर रहने का अनुमान है। एनसीएईआर ने बयान में कहा कि 2019-20 में कृषि क्षेत्र की संभावनाएं काफी हद तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर है। पांच अगस्त, 2019 तक देश के 36 कृषि मौसम उप खंडों में से तीन को सामान्य से अधिक बारिश मिली है जबकि 21 में सामान्य बारिश हुई है। वहीं 12 उपखंड ऐसे हैं जहाँ बारिश कम हुई है। पांच अगस्त तक देश में सामान्य से सात प्रतिशत कम बारिश हुई है।

जीडीपी की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत
एनसीएईआर का अनुमान है कि जीडीपी की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहेगी। वहीं आधार मूल्य पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) छह प्रतिशत रहेगा। वित्त वर्ष 2019-20 में वास्तविक कृषि जीवीए की वृद्धि दर शून्य रहेगी, वास्तविक उद्योग जीवीए की वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत और वास्तविक सेवा जीवीए 6.9 प्रतिशत रहेगा।

 

Back to Top