चीन में फैला रहस्यमयी वायरस

विदेश

बीजिंग। एक रहस्मयी वायरस चीन के एक शहर में कहर बनकर टूट पड़ा है। ओहान शहर में रहस्मयी वायरस की चपेट में आने से अब तक पचास लोग पीड़ित हो चुके हैं, जिनमें सात लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रहस्मयी वायरस का हाल के दिनों तक वैज्ञानिकों को पता नहीं था।

डॉक्टरों ने मरीजों के नमूने लेकर पता लगाया है कि ये वायरस जुकाम की बीमारी को पैदा करने का कारण बनता है। वैज्ञानिकों ने वायरस की पहचान ‘क्रोना’ के तौर पर की है। इसकी चपेट में आनेवाले लोगों को जुकाम होता है। हालांकि ये मौत का कारण भी बन सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि जुकाम से पीड़ित लोग अन्य इंसानों को भी प्रभावित कर सकें। डॉक्टरों ने बताया कि छूआछूत से ये बीमारी अन्य लोगों में नहीं फैलती। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि ये इंसानों से इंसानों में नहीं फैल रहा है। वायरस से पीड़ित लोगों को अलग रखा जाता है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

डॉक्टरों का कहना है कि एक बार पता चलने पर कि ये वायरस किस जानवर से इंसानों में फैला है, तो इलाज करना आसान हो जाता है। फेफड़ों को प्रभावित करने वाले नये वायरस के बारे में सबसे ज्यादा चिंताजनक बात ये होती है कि ये खांसी और छींक का कारण बनते हैं। डॉक्टर गोलडिंग ने बताया कि चीन इस बारे में गंभीर है और इस पर काबू पाने की क्षमता रखता है। नये साल के मौके पर चीन के लोग अपनी जगह से नयी जगह छुट्टियां मनाने जाते हैं और इससे ये बीमारी दूसरे इलाकों में फैलने की आशंका जताई जा रही है।

Back to Top