• वरुण धवन के पास है इतने करोड़ रुपए की संपत्ति... आप भी जान कर रह जाएंगे हैरान

    बाॅलीवुड़

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताश दलाल के घर में बहुत जल्द नया मेहमान आने वाला है। नताश दलाल और वरुण धवन जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत का बेसब्री से इंतजार रहे हैं।

    खबरों के अनुसार, रविवार को नताशा दलाल की गोद भराई हुई। इस कार्यक्रम में दोनों ही परिवार के लोग और करीबी लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

    खबरों के अनुसार, बॉलीवुड...

  • सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज, जानिए आज का भाव

    व्यापार

    आज 22 अप्रैल सोमवार को सोनेकी कीमतों में 550 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी के दामों में 1000 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। आज सोमवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी के जारी नए दामों के अनुसार, आज 22 अप्रैल 2024 को 22 कैरेट सोने की कीमत 67, 700 , 24 कैरेट की कीमत 73,840 और 18 ग्राम 55390 रुपए पर ट्रेंड कर रही है। वही 1 किलो चांदी की कीमत 85,500 रुपए चल रही है।

    भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने का भाव 73, 850 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ एवं चंडीगढ़ सराफा...

  • IPL 2024 में तिलक वर्मा ने अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

    खेल

    भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के 38वें मैच में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडिय में नौ विकेट से हार सामना करना पड़ा हो, लेकिन मैच में टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेल सभी का दिल जीता। उन्होंने मैच में 38 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी फिफ्टी ठोकी।

     

    मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली...

  • भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध सांसद बनने पर भड़की कांग्रेस....

    देश

    गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध लोकसभा सांसद बनने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

     

    उन्होंने ट्वीट किया कि तानाशाह की असली सूरत एक बार फिर देश के सामने है। जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है। मैं एक बार फिर कह रहा हूं - यह सिर्फ...

  • ईरान को तबाह करना चाहता था इजरायल!

    विदेश

    इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव इन दिनों दुनिया की सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों देशों का आपसी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के जवाब में इजरायल ने जवाब कार्रवाई करते हुए विरोधी देश के न्यूक्लियर प्लांट के पास मिसाइल हमला किया। इस हमले के बाद अब बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल रातों-रात तेहरान सहित ईरान के बड़े सैन्य ठिकानों को तबाह करना चाहता था। इस देश ने ईरान को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की योजना बना ली थी। 

     

    खबरों...

  • 'इस देश में मोदी के रूप में नया पुतिन पैदा हो रहा है' - शरद पवार ने PM पर कसा तंज

    देश

    NCP (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि "भारत में एक नया पुतिन बन रहा है।" पवार ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। शरद पवार ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्रियों ने नया भारत बनाने के लिए काम किया लेकिन पीएम मोदी केवल दूसरों की आलोचना करते हैं और इस बारे में नहीं बोलते कि उनकी सरकार ने पिछले दस वर्षों में लोगों के लिए क्या किया है। ...

  • आज भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे CM मोहन यादव

    मध्यप्रदेश

    भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया सोमवार को उज्‍जैन लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन रैली में शामिल होंगे। साथ ही आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

    नामांकन रैली दोपहर 2.30 बजे सिंधी कालोनी हेमू कालाणी उद्यान से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा, टावर होते हुए शहीद पार्क पर आमसभा के रूप में परिवर्तित होगी। आमसभा को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव संबोधित करेंगे।

  • आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे शाह

    छत्तीसगढ़

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब से कुछ देर में कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभाएं होंगी।

  • दून में टूटा गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड, 35 के पार पहुंचा पारा

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ दून में भी आज (सोमवार को) मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड...

  • भाजपा ने फिर दिया बसपा को झटका, BJP में शामिल हुए बसपा के कद्दावर नेता करुणाकर पांडेय

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनावों के बीच में अयोध्या के एक बड़े ब्राह्मण नेता करुणाकर पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। करुणाकर पांडेय बसपा में मंडल कोऑर्डिनेटर थे। उनके भाजपा में आने से पार्टी को ब्राह्मण समुदाय में अच्छी बढ़त मिलना तय है। उन्होंने बसपा में रहते हुए पार्टी के सोशल इंजीनियरिंग अभियान के तहत कई ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन कराया और ब्राह्मणों को बसपा के साथ जोड़ने के लिए काम किया है। उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण समाज को जोड़ने का कार्य पूरे प्रदेश भर में दिया था।

    करुणाकर पाण्डेय 2005 से 2015 तक अयोध्या...

Back to Top