• फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ का टीजर को लेकर सलमान खान ने कही ये बड़ी बात ....

    बाॅलीवुड़

    बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ की आगामी फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें दोनों ही बॉलीवुड कलाकार जबरदस्त एक्शन करते नजर आए हैं। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ के ट्रेलर को पंसद आया है। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रया दी है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने ट्वीट किया कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अक्की एंड टाइगर फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक। ये बहुत...

  • IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, तोड़ा RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड

    खेल

    इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच यादगार बन गया है। इस मैच में पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए है। इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना है।

     

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नाम दर्ज था।

     

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (तब रॉयल...

  • कोविड के कहर के बाद चीन में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

    विदेश

    कोरोना वायरस का कहर झेल चुके चीन के लिए अब एक अलर्ट जारी हुआ है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ये अलर्ट जारी किया गया है। खबरों के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, आज देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 

    केन्द्र की ओर से आज आंधी-तूफान के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया और देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में जानकारी दी कि आज अपराह्न 02 बजे से...

  • लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

    देश

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। इस बार पार्टी प्रत्याशी ने ही ये झटका दिया है। राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लडऩे से इनकार कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

    सुदर्शन सिंह रावत ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से कहा कि किसी दूसरे को टिकट दिया जाए। अब कांग्रेस को जयपुर शहर सीट के बाद राजसमंद लोकसभा सीट से भी अपना उम्मीदवार बदलना पड़ेगा। इससे पहले जयपुर शहर सीट से सुनील शर्मा को टिकट दिया गया...

  • राजस्थान में पीएम मोदी सहित ये दिग्गज करेंगे BJP का प्रचार, लिस्ट जारी

    देश

    राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सभी 25 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। भाजपा ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

    इन स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज शामिल हैं। भाजपा की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में 26 नेता राजस्थान के हैं। प्रदेश में चार अन्य पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे।

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश...

  • वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखा पत्र....कहा..'न्यायपालिका पर एक खास ग्रुप का दबाव

    देश

    देश के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पिंकी आनंद समेत 600 से ज्यादा वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में कहा है कि एक विशेष समूह देश में न्यायपालिका को कमजोर करने में लगा हुआ है। इन वकीलों ने CJI को लिखे पत्र में कहा है कि इस खास ग्रुप का काम अदालती फैसलों को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाना है, विशेष रूप से ऐसे मामलों में जिनसे या तो नेता जुड़े हुए हैं या फिर जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम हैं। 

     

    पत्र...

  • मेरी गिरफ़्तारी की बुनियाद ही गलत है - CM केजरीवाल

    देश

    शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के विरुद्ध अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को फिर सुनवाई की गई। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तो ED की ओर से एएसजी SV राजू ने अदालत में अपनी अपनी दलीलें पेश की। तमाम दलीलों को सुनने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फैसला कुछ देर के लिए सुरक्षित कर लिया है। 

     

    मेरी गिरफ़्तारी की बुनियाद ही गलत है': खबरों का कहना है कि वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बारें में बोला है कि आचार संहिता के...

  • 31 मार्च से पहले ही करवा लें FASTAG KYC अपडेट, नहीं तो देना पड़ेगा डबल टोल टैक्स

    व्यापार

    हाइवे पर वाहन चलाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से फास्टैग को अनिवार्य किया गया है। अगर आपके पास फास्टैग नहीं है तो आपको डबल टोल देना पड़ेगा। सरकार की ओर से फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

     

    आपको आज ही ये काम कर लेना चाहिए। टोल प्लाजा पर काम आने वाले फास्टैग का केवाईसी आपको इस महीने की अन्तिम तारीख तक जरूर ही करना लेना चाहिए। केन्द्र सरकार की तरफ से इसकी डेडलाइन 28 फरवरी तय की गई थी, लेकिन इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। अब हाइवे पर वाहन चलाने वाले...

  • क्या खत्म होगी गांधी परिवार में राजनीतिक दुश्मनी! कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी.....

    देश

    भारतीय जनता पार्टी ने इस बार वरुण गांधी को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है। वरुण गांधी का टिकट करने के बाद अब कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। कयास लग रहे हैं कि वरुण गांधी अब कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

     

    अगर ऐसा होता है तो गांधी परिवार में दशकों पुरानी सियासी दुश्मनी अब खत्म हो जाएगी। खबरों की मानें तो कांग्रेस की ओर से वरुण गांधी को पार्टी ज्वॉइन करने का खुला ऑफर दिया जा चुका है। बीजेपी ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। इस...

  • 28 मार्च तक ED की रिमांड पर सीएम केजरीवाल, आज होगी HC में सुनवाई

    देश

    ED की गिरफ्त में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई अब भी की जा रही है। शुरु में दलीलों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने कुछ देर के लिए सुनवाई भी टाल दी गई है। कुछ देर उपरांत हाई कोर्ट ने इसपर दोबारा सुनवाई शुरू कर दी है। जिसके पूर्व केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तो ED की ओर से ASG SV राजू अदालत में पेश हुए। दिल्ली हाई कोर्ट ने बोला है कि वह मेन याचिका पर ईडी को नोटिस जारी करने वाली है पर केजरीवाल अगर...

Back to Top