अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए आलिया किसके साथ करेंगी टाइम स्पेंड

बाॅलीवुड़


बॉलीवुड के नए लव कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्तों की खबरें जोरों और हैं। इन दोनों अब अक्सर ही साथ में देखा जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं तो खबर है कि आलिया भट्ट अपने जन्मदिन को भी रणबीर कपूर के साथ ही मनाने वाली हैं। जी हाँ, बता दें कि कल यानी 15 मार्च को अभिनेत्री आलिया भट्ट अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इसी दिन को और भी खास बनाने के लिए हो सकता है वो अपने लव्ड वन के साथ मनाएं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही बातें।

इसके साथ ही आपको ये जानकारी दे दें कि कल आलिया भट्ट 26 साल की पूरी हो जाएंगी, इस ख़ास दिन उनके फैंस और उनके करीबी चाहने वाले सभी को उनको शुभकामनाएं देने के लिए तैयार हैं। उनके फैंस उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं और हो सकता है उनके फ्रेंड और फैंस कुछ बड़ा और भारी सरप्राइज देने जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही उठता है कि आलिया अपना ख़ास दिन किस ख़ास शख्स के साथ मनाना चाहती हैं।

असल में जन्मदिन को खास बनाने के लिए आलिया किसके साथ टाइम स्पेंड करने वाली हैं जो तो वही बता सकती हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट अपना ये आने वाले जन्मदिन के दिन रणबीर कपूर के साथ समय बिताना चाहतीं हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस सेलिब्रेशन का पार्ट करण जौहर और अयान मुखर्जी भी हो सकते हैं। बता दें कि फिलहाल अभी के लिए और डिटेल को छुपा के रखा गया है। काम की बात करें तो आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाले हैं

Back to Top