बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का प्रकोप, पीड़ितों को ​तीन दिन से नसीब नहीं हुआ खाना

देश

बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का प्रकोप अब भी जारी है। लोग अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। इस बीच रविवार को एक बार फिर कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इलाके की कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, बाढ़ को देखते हुए पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्यूनिटी किचन में खाना नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।

झगड़ा करने पर मिलती है थाली
कटिहार के कदवा में खाने नहीं होने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं, एक बाढ़ पीड़िता ने बताया है कि मंत्री नहीं आते हैं तो खाने के लिए नहीं दिया जाता है। तीन दिन से खाने को कुछ नहीं दिया गया है। आज मंत्री आए हैं तो सबको खाना दिया जा रहा है। वहीं सीएम नितीश कुमार आते हैं तो खाना बनता है, किन्तु खाने के लिए थाली नहीं दी जाती है। झगड़ा करने पर थाली मिलती है।

बाढ़ का निरिक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश
वहीं, रविवार को कटिहार में बाढ़ का निरिक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। नीतीश कुमार ने खुद किचन और दवा वितरण का मुआयना किया। लोगों में सीएम नीतीश से जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी राहत सहायता और सुविधा नहीं मिलने की शिकायतें भी की। सीएम नितीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पूनम कुमारी को तलब किया और कई जरुरी निर्देश दिए।

 

Back to Top