केंद्र सरकार सेना के नाम पर सियासत कर रही है : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। बघेल ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले पीओके में सैन्य कार्रवाई को लेकर यह आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि सरकार सेना के नाम पर सियासत कर रही है। सेना का काम देश को सुरक्षा देना है। उसी कारण से हम सब सुरक्षित हैं। किसी भी तरह सेना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

एक्जिट पोल पर सीएम भूपेश बघेल का बयान
उन्होंने यह बयान मंगलवार को झारखंड और उत्तर प्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर दिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सेना ने गुलाम कश्मीर में 4 आतंकी लांचिंग पैड पर गोले दागकर तबाह किया था। सेना की इस कार्रवाई में 10 पाकिस्‍तानी सैनिक और 35 से अधिक आतंकी भी मारे गए थे। झारखंड में महाराष्ट्र व हरियाणा के एक्जिट पोल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकार नहीं बना रही थी। दोनों प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है।

झारखंड से भी भाजपा का सफाया तय
झारखंड में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। 2019 में झारखंड से भी भाजपा का सफाया तय है। वे जामाताड़ा में कांग्रेस की रैली में जाने के लिए हवाई जहाज से बोकारो पहुंचे थे। प्रदेश में भाजपा के गांधी पदयात्रा आयोजन पर बघेल ने कहा कि भाजपा एक तरफ महात्मा गांधी को अपनाने की कोशिश करती है, मगर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को मुर्दाबाद नहीं बोलती। गांधी और गोडसे की विचारधारा एक साथ नहीं चल सकती है।

Back to Top