बस्तर संभाग में इस बार बंपर धान खरीदी

छत्तीसगढ़


मध्यप्रदेश : भूपेश सरकार द्वारा किसानो का कर्ज माफ करने के बाद बस्तर संभाग मे इस बार बपंर धान खरीदी हुई है। इस बार किसानो ने पिछले पांच सालो की रिकार्ड को तोडते हुए लक्ष्य से करीब 10 हजार मेट्रीक टन अधिक धान बेचा है। इतना ही नही पिछले कुछ सालो से अपना कर्ज नही चुका पाने वाले किसान भी इस बार अपना धान उपार्जन केन्द्रो तक लेकर पंहुचे , इसी का नतीजा रहा कि बस्तर संभाग मे लक्ष्य से अधिक धान खरीदी की गई है। दरअसल राहुल गांधी ने बस्तर से ही एलान किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दस दिन के अंदर किसानो का कर्ज माफ किया जायेगा और उनके धान 2500 रू. क्विंटल के हिसाब से खरीदे जांयेंगे। हुआ भी वैसा ही सरकार बदली और वादा निभाते हुए कर्ज माफी के साथ 2500 रू. मे धान खरीदी की गई।

विपणन अधिकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के सातो जिलो के 259 खरीदी केन्द्रो से इस बार 5 लाख 17 हजार मेट्रीक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था, और इस लक्ष्य को सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया। जिसके बाद आज धान खरीदी के अंतिम दिन तक 10 हजार मेट्रीक टन धान अधिक खऱीदा गया। और इसमे 2 लाख 49 हजार मेट्रीक टन धान का उठाव हो चुका है। वही 2 लाख 72 हजार धान का उठाव उपार्जन केन्द्रो से किया जाना है। विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हुए धान खरीदी का यह रिकार्ड पिछले पांच सालो की तुलना मे सबसे अधिक है, बस्तर के किसानो ने बढचढकर धान बेचा । हांलाकि इस वर्ष धान खरीदी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 खरीदी प्रभारियो पर कार्रवाई करने के साथ कई बिचौलियो पर भी कार्रवाई की गई है।

 

Back to Top