आलोक संजर का दिग्गी राजा पर तंज कहा, बहुत से बादल गरजते हैं लेकिन बरसते नहीं

मध्यप्रदेश

शरद बाघेला : भोपाल सांसद आलोक संजर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं को सिर्फ संशय की स्थिति बताया है। उनका कहना है कि कमलनाथ ने ये कहा है कि लड़ सकते हैं। उन्होंने ये नहीं कहा कि लड़ेंगे ही। अभी कांग्रेस की कोई सूची नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल संशय की स्थिति है।

संजर ने तंज करते हुए कहा कि बहुत से बादल गरजते हैं लेकिन बरसते नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि बीजेपी के लिए भोपाल लोकसभा सीट अभेद किला है। इस किले को भेदना असंभव नहीं नामुमकिन है। आलोक संजर ने दिग्विजय सिंह को खुली चुनौती दी है वहीं दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए संजर ने ये भी कहा कि पिछले चुनाव में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनका नाम लेने से वोट कट जाते हैं। अब यदि भोपाल से वो साक्षात सामने आएंगे तो क्या दृश्य होगा, ये देखने वाली बात होगी।

 

 

Back to Top