पद्मश्री सम्मानित दामोदर गणेश बापट का निधन, एम्स में दान किया शरीर

छत्तीसगढ़

बिलासपुर-जांजगीर के कुष्ट रोग आश्रम के संचालक दामोदर गणेश बापट का निधन हो गया है। निधन के बाद पद्मश्री बापट का शरीर सिम्स में दान किया गया। आर.एस.एस. के कार्यकर्ता के रूप में बापट ने लम्बे समय तक काम किया। कुष्ठ रोगियों के काम के लिए भाजपा सरकार में उनको उनके योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया।

आर.एस.एस. के विभाग संघ चालक काशीनाथ घोरे के नेतृत्व में आरएसएस के पदाधिकारी पहुंचे और देहदान किया। काशीनाथ घोड़े ने बताया की बापट ने निःस्वार्थ कुष्ठ रोगियों की सेवा की और मृत्यु के बाद अपना शरीर सिम्स में दान दे दिया। आरएसएस के भक्त सिम्स के डीन पी. के पात्रा ने आरएसएस की तारीफ की और कहा की ऐसे महान विभूति की बॉडी मिलने से उनको गर्व है। छात्रों को पढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। आज कल वैसे भी बॉडी का शार्टेज है लोग दान नहीं करते जिसके कारण छात्रों को कृत्रिम अंगो से पढ़ाया जाता है।

 

Back to Top