हैकर्स के निशाने पर कियारा, ट्विटर पर दी जानकारी...

बाॅलीवुड़

सोशल मीडिया हैकर्स के निशाने पर इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आ गई हैं। दरअसल कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स को सचेत रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने फैन्स को बताया कि उनकी टीम अकाउंट को फिर से सही करने में लगी हुई है। बता दें कियारा आडवाणी से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, करण जौहर, अनुपम खेर, अमृता राव जैसे स्टार्स का भी ट्विटर पेज हैक हो चुका है। इन सभी मामले में कंपनी ने कई कदम भी उठाए है।

ट्विटर अकाउंट हैक होने की दी जानकारी
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर कर कियारा आडवाणी ने ट्विटर अकाउंट हैक की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैन्स से इसे लेकर अपील की है। उन्होंने लिखा है- मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। उन्होंने आगे फैन्स से अपील करते हुए लिखा है कि मेरे अकाउंट पर कोई भी अनावश्यक लिंक पर क्लिक करने से बचें और अजीबो गरीब ट्वीट चेक करने से बचें।

कबीर सिंह में निभाया था प्रीती का किरदार..
हाल ही में कियारा आडवाणी फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आई थीं। फिल्म कबीर सिंह में प्रीति के रोल में उनको खासा पसंद भी किया गया था। फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी एक्टर शाहिद कपूर संग रोमांस करती नजर आई थीं। फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल साबित हुई है।

Back to Top