भगवाधारियों पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर चौतरफा आलोचनाओं से घिरे दिग्विजय सिंह..

मध्यप्रदेश

मंदिर में दुष्कर्म को लेकर भगवाधारियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह चौतरफा आलोचना से घिरे हुए हैं और उनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अब यूपी के बस्‍ती जिले में भाजपा के एक नेता राजेंद्र नाथ तिवारी कांग्रेस नेता के इस बयान से इतने आहत हुए कि उन्‍होंने कोतवाली पुलिस में दिग्विजय सिंह को घेरते हुए FIR दर्ज करा दी है।

दिग्गी ने भगवाधारियों पर दी थी विवादित टिप्पणी
बीते मंगलवार को भोपाल में आयोजित संत समागम में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भगवा पहनने वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से इस विवाद ने तूल पकड़ लिया। शिकायतकर्ता भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भगवा पहनकर लोग दुष्कर्म कर रहे हैं। भगवा पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जय सियाराम के नारे पर भी अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे पहले कुशीनगर से भाजपा MLA रजनीकांत मणि के बेटे दिव्येंदू मणि ने कसया थाने में मामला दर्ज कराया था।

सनातन परंपरा पर सवाल नहीं उठाए जा सकते ..
भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि उन्हें दिग्विजय सिंह के इस बयान से काफी ठेस पहुंची हैं, क्‍योंकि देश की पहचान भगवा है। किसी के खराब कृत्य के लिए सनातन परंपरा पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने बताया है कि मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर धारा 295 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to Top