भारत स्वयं की रक्षा के लिए ताकत का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेगा : रक्षा मंत्री राजनाथ

विदेश

दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राजधानी सियोल में रक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत स्वयं की रक्षा के लिए ताकत का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेगा। राजनाथ सिंह दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले वे जापान गए थे।

राजनाथ सिंह गुरुवार को सियोल रक्षा वार्ता (सियोल डिफेंस डायलॉग) के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे, अपने सम्बोधन के कुछ बिंदु उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने इतिहास में कभी भी आक्रामक नहीं रहा है और न ही भविष्य में कभी होगा। किन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि भारत अपनी रक्षा के लिए ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे हटेगा।

बता दें कि अगस्त में राजनाथ सिंह ने भारत की परमाणु नीति और इसका पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति पर बयान देकर इस चर्चा को हवा दे दी थी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राजनाथ सिंह पोखरण गए थे। अपने पोखरण के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत अपने पहले परमाणु का प्रयोग नहीं करने की नीति पर टिका हुआ है, किन्तु भविष्य में क्या होगा, वह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Back to Top