अक्षय की फिल्म में जबरदस्त भीड़, रोज की कमाई 9 करोड़ से ऊपर

बाॅलीवुड़

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' ने बढ़िया सात दिन गुजारे हैं। टिकट खिड़की पर जमकर पैसा बरस रहा है। बुधवार को भी इसे 9.50 करोड़ रुपए मिले। मंगलवार को इसे 11.50 करोड़ रुपए मिले थे। सोमवार इस फिल्म के लिए मुश्किल दिन था लेकिन फिर भी 13.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। कामकाजी दिन इतनी कमाई होना अच्छा है। उम्मीद है कि फिल्म लंबा चलेगी। फिलहला हिंदी में इसकी कुल कमाई 132 करोड़ रुपए हो गई।

कल सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हो रही है इसलिए '2.0' की कमाई में कुछ कमी आएगी। फिर भी यह बनी रहेगी। बता दें कि यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। हिंदी इलाकों में पहले दिन इसे 19.50 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। यह छुट्टी का दिन नहीं था और इस डब्ड फिल्म की बुकिंग भी काफी देर से शुरू हुई थी। उम्मीद थी कि वीकेंड पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा। ऐसा ही हुआ। शुक्रवार की कमाई 17.50 करोड़ रुपए रही। शनिवार को इसे 24 करोड़ रुपए हासिल हुए। संडे को कमाल हुआ और इसे 34 करोड़ रुपए मिले। चार दिन लंबा वीकेंड इसे 95 करोड़ रुपए दे गया।


बता दें कि यह फिल्म भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म है। इस पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। एेसे में निर्माता चाह रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा रकम रिलीज से पहले ही हासिल कर ली जाए। वे फिल्म के लिए माहौल बनाने में सफल भी हुए है, खासतौर पर पिछले 10 दिन में यह खूब चर्चा में है।

इसे एए फिल्म्स ने रिलीज किया है और 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं। 17 आईमैक्स 3डी स्क्रीन्स पर भी इसे लगाया गया है। हिंदी बेल्ट में इसके कम से कम 21000 शो चल रहे हैं। अक्षय कुमार की कोई फिल्म इतने बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं हुई है। हिंदी इलाके में ही पहले दिन की कमाई अगर 30 करोड़ रुपए होती तो अक्षय के लिए ये रिकॉर्ड होता।


अभी तक करीब 370 करोड़ की वसूली तमाम अधिकार बेच कर हो गई है। अभी पूरी वसूली नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि सिनेमाघरों से सात दिन में पूरी लागत निकल आएगी। बता दें कि इसे हिंदी इलाके में 'बाहुबली 2' से ज्यादा स्क्रीन्स मिल रही हैं।

रिलीज से पहले इस तरह वसूल हुई है 370 करोड़ की रकम


सपना चौधरी ने जारी किया अपनी हिंदी फिल्म की टीजर, नफरत करने वालों को भी कहा शुक्रिया
यह भी पढ़ें

- सभी संस्करणों के सेटेलाइट राइट्स से इसे 120 करोड़ मिले हैं।

- सभी संस्करणों के डिजीटल राइट्स से 60 करोड़ मिले हैं।

Back to Top